Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधर: इस हलके में पैसे देते कांग्रेस नेता की वीडियो हुई वायरल

जालंधर: इस हलके में पैसे देते कांग्रेस नेता की वीडियो हुई वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव को लेकर जहां सियासत गरमाई हुई है। वहीं कुछ पार्टियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में आप पार्टी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें काजी मंडी के व्यक्ति विजय ने नारे लगाने के बदले दारू और पैसे देने के आरोप लगाए थे। विजय ने वीडियो में कहा था कि आप पार्टी ने नारे लगाने के लिए दारू और पैसे देने के लिए कहा था, लेकिन कुछ भी दिया नहीं। वहीं अब वेस्ट हल्के से कांग्रेस के दिग्गज नेता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वोट के लिए धन बल का प्रयोग हो रहा है।

इसमें कांग्रेस के चुनाव प्रभारी कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह प्रचार दौरान महिला को पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ अमृतसर के सांसद भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बस्तियों की बताई जा रही है। जिसमें राणा गुरजीत सिंह पहले किसी घर में गए और उसके बाद बाहर निकलने पर उन्हें एक महिला मिली। उन्होंने महिला से बातचीत की। इसके बाद अपने कुर्ते की ऊपर वाली जेब को टटोला, लेकिन उसमें कुछ पर्चियां निकली। 

बाद में उन्होंने अपने किसी साथी को पैसे देने के लिए कहा। साथी ने तुरंत उन्हें 500-500 के नोट थमाए। राणा ने नोट बिना गिने आगे उनके साथ ही खड़ी महिला को जबरदस्ती पकड़ा दिए। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने नोट सीधे नहीं पकड़े बल्कि राणा गुरजीत सिंह उन्हें नोट हाथ में थमाए। जब राणा गुरजीत सिंह ने महिला को नोट थमाए तो वह अकेली नहीं थी, उसके साथ और भी महिलाएं थीं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -