जालंधर, ENS: पंजाब के जिला जालंधर के क़स्बा करतारपुर के गाँव बुलोवाल में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके चाचा ने ही अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। चाचा द्वारा लड़की के मना करने पर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई। लड़की ने अपनी बड़ी बहन जोकि शादीशुदा है उसे घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसकी बहन ने थाने में FIR दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद पेंडू मजदूर यूनियन ने इस मामले में लड़की को इन्साफ दिलवाने के लिए पहले करतारपुर में प्रोटेस्ट किया। उनका कहना है कि प्रोटेस्ट के बावजूद प्रशासन के सिर पर जू नहीं रेंगी। जिसके बाद किसान जालंधर के देश भगत यादगार हॉल में इकट्ठे हुए और एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रोटेस्ट किया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी को मांग पात्र भी सौंपा और पीड़ित को इंसाफ दिलवाने की बात कही।