जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बेखौफ लुटेरे आए दिन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं आज बस्ती बावा खेल इलाके से सटे कॉलोनी पन्नू विहार में कॉलोनी में लूटपाट का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि इलाका निवासियों ने दो चोरों को काबू किया है।
लोगों ने चोरो से टीके भी बरामद किए है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पहले भी उनके इलाके में कई वारदातें हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि वह वारदाते भी इन्हीं चोरों ने की हैं। कॉलोनी कई लोगों की एक्टिवा भी चोरी हो चुकी है। कॉलोनी के लोग पुलिस को सूचना दे दी है। जिसके बाद लोगों ने दोनों चोरों को बस्ती बावा खेल थाने में पुलिस को सौंप दिया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।