Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन और 20 नशीला पदार्थ बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान मनी सभरवाल निवासी वाल्मीकि मोहल्ला बस्ती गुंजा और अमर निवासी बस बस्ती शेख के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि 27 जून को थाना बस्ती बावा खेल में बडा बहेडा बस्ती गुंजा निवासी सुरजीत सिंह उर्फ बटी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया था कि सुरजीत हेरोइन की सप्लाई मनी सभरवाल और अमर से लेकर आया था, जिन्हें मुक़दमे में नामजद कर एसआई गुरनाम सिंह ने बस्ती शेख गाडी में आराम फरमा रहे दोनों आरोपियों को दबोच कर मनी सभरवाल के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम नशीला पदार्थ  और अमर के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि नशे कि इससे चेन को तोड़ा जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -