जालंधर,ENS : बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते तारा सिंह एवेन्यू में दो लुटेरे घर में घुसकर व्यक्ति से मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। घटना की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित लखविंदर सिंह ने थाना बस्ती व पुलिस को दी थी और पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाबीयां मोहल्ला के रहने वाले आकाश और बस्ती शेख मनीष के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रिमांड अधीन है पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इससे पहले दोनों आरोपी कहाँ कहाँ वारदातों को अंजाम दे चुके हैं ताकि लंबित चल रहे मामले बल हो सके।
