जालंधर/वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने एक औरत को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से पाँच किलो गांजा बरामद किया है गिरफ़्तार औरत की पहचान अनीता देवी निवासी राजा गार्डन के रूप में हुई है एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ़ की टीम गश्त व नाकेबंदी के दौरान टी पॉइंट फ़ोकल प्वाइंट के पास मौजूद थी, जहां एक औरत पैदल आती दिखाई दी। जिसे सीआईए स्टाफ़ की टीम ने रोककर उसके सिर पर रखें बोरे की तलाशी ली तो पाँच किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित महिला के ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी तरफ़ थाना 8 की उप चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। आरोपी की पहचान थी नीरज पुत्र वरिंदर शाह निवासी रनधावा मसदां के रूप में हुई है। फोकल प्वाइंट चौकी के प्रभारी नरेंदर मोहन ने बताया कि एएसआई राजपाल पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान रनधावा, मसदां के पास मौजूद थे जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिली की चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फ़िराक़ में उक्त आरोपी घूम रहा है जिसे पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।