Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधर: छीना झपटी के मामले में दो गिरफ़्तार, दो मोबाइल और एक...

जालंधर: छीना झपटी के मामले में दो गिरफ़्तार, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से छीने दो मोबाइल फ़ोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपितो की पहचान भार्गव कैंप निवासी साहिल कुमार और सौरव उर्फ़ गोशा के रूप में हुई है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई तरलोचन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान लाईपुर खालसा कॉलेज के पास मौजूद थे, जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सौरव और साहिल मोटरसाइकिल पर सवार होकर भी छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ में रविदास चौक से नकोदर चौक की तरफ़ आ रहे है। सीआईए स्टाफ़ की टीम ने भार्गव कैंप के पास नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से छीने हुए दो मोबाइल फ़ोन और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -