Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarजालंधरः इस इलाके में हुआ Triple Murder, लोगों में दहशत का माहौल

जालंधरः इस इलाके में हुआ Triple Murder, लोगों में दहशत का माहौल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते टावर इन्कलेव फेस-3 में एक बेटे ने अपने बाप, माता तथा भाई को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है तथा घटना की सूचना मिलते ही फिलहाल पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा मामले की जांच में जुट गए हैं।

सूत्रों के अनुसार ट्रिपल मर्डर कर बेटा मौके से फरार हो गया है। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि 7 से 8 राउंड गोलियों के चले हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि घरेलू झगड़ा परिवार में चल रहा था। बताया जा रहा है घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी हरप्रीत किसी मोहल्ले में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वहीं आरोपी का मृतक पिता बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह के चलते मोहल्ले के लोगों से भी इनकी कम ही बातचीत होती थी। वहीं सूत्रों के अनुसार प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

परिजनों का कहना है कि फरार चल रहा आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। वहीं परिजनों के अनुसार उक्त आरोपी की पत्नी के साथ एक साल‌ तक अमृतसर में किराए के घर पर भी रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी की बहन ने वहां पर उन्हें किराए का मकान लेकर दिया था। वहीं पुलिस अधिकारी डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि घर का मालिक जगबीर सिंह उनकी पत्नी अमृतपाल कौर और बेटा गगन का इनके बेटे हरप्रीत ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मारकर कत्ल कर दिया।

जिसमें आरोपी ने पिता पर 3 से 4 गोलियां, जबकि माता के गले पर एक गोली और भाई की छाती पर गोलियां चलाई। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।  डीएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। जिसमें आरोपी पिता से प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए कह रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -