Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः सरकारी स्कूल से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार

जालंधरः सरकारी स्कूल से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

1 सप्ताह पहले भी हुई थी स्कूल में चोरी

जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर शहर में सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने पंजाब पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल भी तैनात किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद बेखौफ होकर चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। देर रात आदमपुर के गांव उच्चा के सीनियर सैकेंडरी स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि लुटेरें करीब ढाई लाख का सामान लेकर फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल जीवन कुमार कटारिया ने बताया कि जब वह सुबह स्कूल पहुंचे तो पता चला कि देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

दरअसल, जब वह आए तो देखा कि कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि 3 एलसीडी स्क्रीन, करीब 32000 का साउंड सिस्टम, 3 पंखे, 2 गैस सिलेंडर, कैमरे का डीवीआर, 7 स्टील की टूटियां, टोनर, स्पोर्ट्स का सामान और मिड डे मील तैयार करने वाले बर्तन चोर लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले स्कूल में चोरी हुई थी और उस दौरान चोर 3 सिलेंडर ले गए थे।

प्रिंसीपल ने कहा कि उस समय भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई और बीती रात चोर करीब ढाई लाख का लेकर फरार हो गए। इस संबंध में एसएचओ पतारा के हरिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच एसआई जसपाल सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -