जालंधर, वरुण/अनिकेतः महानगर में आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला लक्ष्मी पैलेस के पास से सामने आया है। जहां चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाय है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित चंद्र जैन ने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार शाम को दुकान बंद करके गए थे, लेकिन आज सुबह 10.30 बजे जब आए तो देखा दुकान के ताले टूटे हुए थे।
इस दौरान उन्होंने दुकान में देखा कि चोर दुकान से कंप्यूटर, प्रिंटर सहित कई सामान लेकर फरार हो गए है। मालिक चंद्र जैन ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 60 हजार रुपए का सामान लुटेरे ले गए। उनका कहना है कि कंप्यूटर में 12 साल का पुराना रिकार्ड पड़ा है। घटना संबंधी उन्होंने थाना 3 की पुलिस को जानकारी दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल की जा रही है।