HomePunjabAmritsarजालंधरः घर से नकदी और गहने लेकर चोर हुए फरार

जालंधरः घर से नकदी और गहने लेकर चोर हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट के अंतर्गत आते धन्नोवाली क्षेत्र में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से नगदी तथा गहने चुराकर फरार हो गए। इस दौरान एक युवक जागा तो चोर ने युवक पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक घायल हो गया। थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इंदरजीत सिंह और उसकी पत्नी ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे जब उनका बेटा रिपनजीत बाथरूम के लिए घर की तीसरी मंजिल पर उपर गया तो उसने देखा तीन लोग जिनके मुंह ढके थे, मौजूद थे। चोर 40 हजार की नकदी, 600 पाउंड, 140 दीनार, सोने की चेन व चांदी का कड़ा चोरी करके फरार हो गए। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना पुलिस को दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -