HomePunjabAmritsarजालंधरः दिन दहाड़े घर से 20 लाख के गहने और एक लाख...

जालंधरः दिन दहाड़े घर से 20 लाख के गहने और एक लाख की नकदी लेकर चोर हुआ फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला पॉश एरिया मॉडल टाउन के नजदीक सत करतार नगर से सामने आया है। जहां महिला के घर पर लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार हो गया। चोर के फरार होने की घटना वहीं गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था।

जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गए थे। पीड़िता ने कहा- जब वह घर से निकली थी, तब उन्होंने घर पर ताले लगा दिए थे। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। वह तुरंत अपने कमरे में भागी तो यह देखा कि सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। चोरों ने उनकी अलमारियों से 20 लाख के सोने और हीरे के गहने और 1 लाख रुपए नकदी चुरा ले गए। पीड़िता द्वारा तुरंत मामले की जानकारी अपने पति को दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना-6 के एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस पार्टी ने बगल के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उस समय एक युवक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। जब मकान में रहने वाला किरायेदार मकान छोड़कर काम पर चला गया। एएसआई कुलविंदर सिंह ने तुरंत फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से उक्त चोर की तस्वीर मिल गई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान शुरू कर दी गई। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -