जालंधरः सिटी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अमृतसर से देहरादून को जाने वाली गाड़ी में सामान चोरी करते हुए एक व्यक्ति को यात्रियों ने काबू कर लिया और ट्रेन के डिब्बे से बाहर ले आए। यात्रियों ने तो पहले चोर की खूब पिटाई की और उसे जब पुलिस के हवाले करने लेकर जाने लगे तो चोरी करने वाला व्यक्ति ने ड्रामा शुरू कर दिया। जिसे देख यात्री को और गुस्सा चढ़ा और उसे पीटते हुए ट्रेन के डिब्बे में वापस ले गए। इस घटना की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Jalandhar: Train में चोरी करते पकड़ा चोर, लोगो ने की मारपीट, देखें वीडियोhttps://t.co/0d3YvHTKdE#Jalandhar #news #BreakingNews pic.twitter.com/nUmg3ORCMO
— Encounter India (@Encounter_India) September 19, 2024
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन की लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों द्वारा चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को अर्ध नग्न किया और उसे घसीटते हुए लेकर जाने की वीडियो भी सामने आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को जब यात्रियों द्वारा पुलिस के हवाले करने को घसीट कर लेकर जा रहे थे तब चोरी करने वाले व्यक्ति ने अपना ड्रामा शुरू कर दिया और भागने की कोशिश भी की। फिलहाल अभी तक इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) या जीआरपी पुलिस का कोई भी बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति द्वारा क्या चोरी किया गया या चोरी करने की कोशिश की गई इसके बारे में भी पता नहीं चल पाया है।