जालंधर/वरुण/हर्षः महानगर में दिन चढ़ते ही रेलवे स्टेशन के नज़दीक दमोरिया पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का खिड़की की ग्रिल से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। वहीं घटनास्थल के पास सो रहे व्यक्ति हसन ने बताया कि वह रात रात नशा ज्यादा करने की वजह से सो गए और मृतक शख्स रात ही वहां आया था।
सुबह जब उठे तो उस अज्ञात व्यक्ति का शव शौचालय की ग्रिल से लटकता हुए देखा गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र ना मिलने से शव की पहचान नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में ले सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।
