Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः इस मेन चौंक में 5 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें...

जालंधरः इस मेन चौंक में 5 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सविधान चौक में 5 गाड़ियों में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले 3 गाड़ियों में टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि 2 गाड़ियां और आपस में टकरा गई, जिसके बाद पार्किंग में खड़ी 3 गाड़ियों को भी उक्त गाड़ियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि सविधान चौक पर लाइटें ग्रीन होने के बाद दो गाडियों में भीषण टक्कर हो गई। लोगों का कहना है कि दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण दोनों में टक्कर हो गई। इसके बाद 3 अन्य गाड़ियों की चौक पर टक्कर हो गई। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। 

पुलिस अधिकारी उक्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने लेकर जा रही है। इस दौरान चौक पर जाम लग गया। मामले की जनकारी देते हुए हरपिंदर ने बताया कि वह जालंधर कपड़े लेने के लिए आ हुए थे। इस दौरान चौंक से गाड़ी टर्न करते समय दूसरे गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में टक्कर हो गई। हालांकि दूसरी ओर गाड़ी चालक का कहना है कि उक्त गाड़ी चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। जिस कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि इस घटना के दौरान कोई जानी नुकसान होने का मामला सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा जो भी शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -