Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, अब मंदिर को चोरों ने...

Jalandhar: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, अब मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में नहीं की चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। मॉडल हाउस गणेश मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां रात 2 बजे चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर से नगदी सहित हार लेकर फरार हो गए। हालांकि वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मंदिर में घुसकर वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दिया है। कुलविंदर भंडारी ने बताया कि आज सुबह पंडित मंदिर में गए तो देखा तिजौरी और अलमारी तोड़कर चोर नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

हालांकि उसमें चोर का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा। व्यक्ति ने बताया कि अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें आशंका है कि नशेड़ी व्यक्तियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पंडित राज मनी झा ने बताया कि सुबह 6 बजे जब मंदिर खोला तो देखा मंदिर में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। जिसके बाद कमेटी के सदस्यों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पंडित ने बताया कि पहली बार मंदिर में चोरी हुई है। चोर मंदिर से मूर्ति से हार नगदी सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। पंडित ने बताया कि वह हैरान है कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बना रहे है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -