Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः युवती ने निगला जहर, युवक पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधरः युवती ने निगला जहर, युवक पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण : महानगर के संतोखपुरा में रहने वाले युवक ने शादी करने से इनकार किया तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। युवती का आरोप है कि रजत के साथ वह 2 साल से रिलेशन में थी। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इस दौरान वह 2 बार प्रेग्नेंट हुई, लेकिन दवाई खिलाकर उसने उसका गर्भ गिरा दिया। जब उसने रजत पर शादी का दबाब बनाया को तो वह मुकर गया। उसकी मां ने रजत के परिजनों को रिश्ते की बात करने के लिए घर पर बुलाया था। यहां आकर उन्होंने उसके परिवार को उल्टा सीधा बोला और बदसलूकी की। इस बात से परेशान होकर ही उसने ये कदम उठाया है।

युवती ने कहा कि उसकी मुलाकात रजत के साथ एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया। शादी का झांसा देकर रजत उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। अब जब शादी की बात होने लगी तो उसने कहा कि डीएनए टेस्ट करवाने के बाद ही वह शादी करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -