HomePunjabAmritsarजालंधरः इस इलाके में थार सवार युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें...

जालंधरः इस इलाके में थार सवार युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के जेल रोड से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक थार सवार युवती द्वारा सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया गया। बताया जा रहा है कि थार सवार युवती की स्विफ्ट गाड़ी के साथ टक्कर हो गई थी। जिसके बाद उक्त युवती द्वारा पीड़ित गाड़ी सवार को पैसों का रोब दिखाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गाड़ी सवार युवक की युवती के साथ काफी बहसबाजी हुई।

दरअसल, जेल चौक पर तेज रफ्तार थार चालक महिला की टक्कर से स्विफ्ट गाड़ी का चालक का काफी नुकसान हो गया। इस मामले को लेकर युवक ने जब महिला से बात करने की कोशिश की तो महिला ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद वहां माहौल बिगड़ गया।

वहीं, पीड़िता ने बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी साइड पर चल रहा था और अचानक थार सवार महिला ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी और जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की। वहीं थार सवार महिला ने बताया कि मेरी तरफ से कोई गलती नहीं है, मैं ठीक चल रही थी और मेरी तरफ से कोई गलती नहीं है। दोनों के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाकर ट्रैफिक को खुलवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -