Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः इस मामले में CM भगवंत मान पर भड़के सुशील रिंकू, देखें...

जालंधरः इस मामले में CM भगवंत मान पर भड़के सुशील रिंकू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेताओं द्वारा जुबानी जंग शुरू हो गई है। बीते दिन सुशील रिंकू एक चुनावी कार्यक्रम पहुंचे, जहां कुत्ते के भौंकने पर रिंकू ने आप पार्टी पर निशाना साधा था। इस दौरान रिंकू ने कहा था कि यहां पर कोई आप पार्टी वाला नहीं है। वहीं उसके बाद अन्य कार्यक्रम में सुशील रिंकू ने सीएम भगवंत पर निशाना साधा है। दरअसल, निजातम नगर के पास आयोजित चुनावी सभा में सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि शहर की सियासत के हालात बदल गए हैं। इस दौरान रिंकू ने बताया कि जब उन्होंने आम आदमी पार्टी इसी लिए ज्वाइन की थी कि ये लोग बदलाव लाएंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि ये लोग पंजाब का नुकसान कर रहे हैं। आप सरकार ने सिर्फ लोगों को भरमाया है और कुछ नहीं।

वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें

वहीं सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि पंजाब का लोक संपर्क विभाग सबसे ज्यादा लूट रहा है। पिछली जितनी भी सरकारें राज्य में रहकर गई हैं, सभी मीडिया और अखबारों को एड देते थे। मगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने एड देने की सारी हदें पार कर दी। रिंकू ने कहा कि, पिछले सरकारों का एड का बजट सिर्फ 20 से 25 करोड़ रुपए हुआ करता था। मगर मेरे सामने आप सरकार के लोक संपर्क विभाग का पहले साल का बजट 800 करोड़ रुपए था। रिंकू ने कहा कि आप सरकार देश के हर राज्य में एड कर रही है। पैसे सिर्फ हमारे पंजाब का लग रहा है।

सभा को संबोधित करते हुए रिंकू ने कहा कि, पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के पैसों से किराए पर लिए गए चौपर में कोई भी कार्य करते हैं। पैसा पंजाब का लग रहा है, मगर इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में हो रहा है। पंजाब के पैसे से बाहरी राज्यों में चुनावों के दौरान करोड़ों रुपए लगाए गए, मगर इतना पैसे खर्च करने के बाद भी सरकार को कुछ नहीं मिला। वहीं दूसरी ओर शीतल अंगुराल ने आप पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को देश भर में लोकसभा चुनावों में 26 सीटे मिल रही है। वहीं आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी 13 सीटों की बात कर रही है, जबकि भाजपा 400 पार की बाते कर रही है। वहीं शीतल अंगुराल ने कहा कि आप पार्टी के नेता जब आपसे वोट मांगने के लिए आए तो उनसे 26 माह के कामों के बारे में जरूर पूछा जाए और इस बार वोट का सोच समझकर इस्तेमाल किया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -