जनता सरकार बनाना और उतारना जानती
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर का बयान सामने आया है। सुरिंदर कौर ने कहा कि वोटरों ने मन बना लिया है। ऐसे में इस बार आप पार्टी के झाड़ू की धक्केशाही का जवाब वोटरों ने वोटिंग के जरिए देना है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार बनाना भी जानती है और उसे उतारना भी जानती है। सुरिंदर कौर कहना है कि वह जानती है कि जनता कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाएगी। हालांकि आज वोटिंग के दौरान वोटर कम गिनती में वोट डालते हुए दिखाई दे रहे है।
ऐसे में लाईने भी लंबी नहीं लगी। वहीं सुरिदंर कौर ने कहा कि आप सरकार ने नगर निगम के चुनाव अभी तक नहीं करवाए है। ऐसे में इस उप चुनाव में जनता सरकार को जवाब देगी। वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विपक्ष ने दंगे करवाने की कोशिश करनी है, ऐसे में वोटर शांतिपूर्वक वोट डालते हुए अपना काम करें। सुरिदंर कौर ने कहा कि इस समय सरकार डरी हुई है, जिसके चलते सभी यहां पर डेरा लगाकर बैठ गए है। सुरिंदर कौर ने विपक्ष पर वोटरों को लुभाने के आरोप लगाए है। वहीं उन्होंने कहा कि बाहर से कुछ लोग आए हुए है, ऐसे में अगर कोई जानी नुकसान होता है तो उसकी सरकार की जिम्मेदारी होगी।