जालंधर, ENS: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने सीएम भगंवत मान की माता और भुआ को लेकर प्रेस वार्ता के जरिए अहम खुलासे किए है। इस दौरान सुखपाल खैरा ने प्रेस वार्ता के जरिए आरोप लगाए है कि कोई खून के रिश्ते के बिना किसी को साढ़े चार एकड़ जमीन तोहफे की शक्ल में दे सकता है। खैरा का कहना है कि बरनाला मानसा रोड़ पर स्थित टैबी गांव है जो कि भिखी तहसील के अधीन आता है। जहां बीबी जसमीर कौर की साढ़े चार एकड़ जमीन है जो कि भगवंत मान की भुआ है और संगरूर की रहने वाली है। खैरा का आरोप हैकि जसमीर कौर ने साढ़े चार एकड़ जमीन 20 मार्च 2023 को अपनी भाभी यानी भगवंत मान की माता हरपाल कौर को तोहफे की शक्ल में दे दी। जिसका 36 कनाल 3 मरले का करेक्टर 67 लाख 78 हजार रुपए रखा गया।
जिसकी स्टांप डयूटी 2 लाख 3 हजार रुपए अदा की गई है। खैरा ने कहा कि यहां सवाल यह उठता है कि कोई मौजूदा सीएम की माता इस तरह की जमीन किसी करीबी से गिफ्ट ले सकता है। खैरा ने कहा कि उक्त कागज उच्च अधिकारियों को भेज दिए है। खैरा ने कहा कि क्या सीएम मान इस मामले के बारे में कुछ बता सकते है कि उन्होंने किसी काम के एवज में ली है या फिर किस वजह से ली है। खैरा ने कहा कि इस जमीन की मार्किट कीमत 3 करोड़ रुपए है। खैरा ने कहा कि 3 करोड़ की कीमत की जमीन सीएम मान की माता ने गिफ्ट में ली है, जिसकी उच्च अधिकारियों द्वारा जांच होनी चाहिए। खैरा ने कहा कि अगर सीएम मान की भुआ को उनकी माता गिफ्ट करते तो बात कुछ समझ में आती, लेकिन उन्होंने बीबी जसमीर कौर से 3 करोड़ की कीमत वाली जमीन गिफ्ट में ली यह जांच का विषय है। खैरा का आरोप है कि काफी साल पहले सीएम मान के परिवार ने भुआ के नाम पर खरीद कर छोड़ दी थी, जोकि बेनामी थी।
खैरा ने कहाकि अगर जांच होगी गांव निवासी गवाही देंगे और बैंक खातों की जांच की जाएंगी तो जांच में इसका खुलास हो सकता है। खैरा का आरोप है कि कम अदायगी की गई स्टाप डयूटी 3 करोड़ की जमीन पर जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर इतनी कम मात्रा में स्टांप डयूटी अदा की गई तो फिर नोटबंदी करने का क्या फायदा है। खैरा का कहना है कि जांच एजेंसी इस मामले की निष्पक्षता से जांच करे। वहीं खैरा ने अन्य भुआ के बेटे गुरजीत सिंह को लेकर कहा कि खुलासा किया है। खैरा का आरोप है कि दूसरी भुआ का बेटा गुरजीत सिंह पुत्र जगत सिंह गांव फतेहगढ़ खोखड़ निवासी संगरूर के रहने वाले ने 5 एकड़ जमीन भी 2023 में खरीदी है।
उन्होंने कहा कि यह सीएम मान का जद्दी गांव है। इसकी भी स्टांप डयूटी कम की गई है और दोनों जगह में जमीन को लेकर ट्रांजेक्शन 2023 में हुई है। खैरा का आरोप है कि जमीन भुआ का बेटा खरीदता है और उसका ठेका भगंवत मान की माता ले रहे है। खैरा का कहना है कि अगर इस मामले की भी जांच की जाए तो पता चल जाएगा कि इस ठेके की जमीन की देखरेख कुलविंदर सिंह पुत्र केवल सिंह गांव सतौड़ में कर रहा है। उन्होंने कहा कि ठेके का पैसा सीएम मान के खातों में जा रहा है। खैरा ने कहा कि गर्वमेंट पंजाब को इस मामले में दोनों चिट्ठी लिखकर भेज दी है। वहीं तीसरे मुद्दे को लेकर खैरा का कहना है कि सीएम मान की माता और बहन पिछले 2 साल में 11 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके है। खैरा ने कहा कि वहां पर वह अलग-अलग फर्मों से मुलाकात करते है। खैरा ने फोटों जारी करते हुए कहा कि मेलबार्न में वह एक फर्म के साथ मुलाकात कर रहे है जो कि जांच का विषय है।