HomePunjabAmritsarजालंधर: SACRED HEART CONVENT SCHOOL के ख़िलाफ़ स्टूडेंट के परिजनों ने किया...

जालंधर: SACRED HEART CONVENT SCHOOL के ख़िलाफ़ स्टूडेंट के परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/अनिकेतः महानगर में मशहूर SACRED HEART CONVENT SCHOOL के खिलाफ स्टूडेंट के अभिवावकों द्वारा प्रदर्शन किया गया। उनका आरोप है कि राइट टू एजुकेशन के तहत बच्चों के रिजल्ट को स्कूल ने रोक रखा है। जिसके कारण आज वह स्कूल के खिलाफ डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। मामले की जानकारी देते हुए विजय कुमार ने बताया कि उनके बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते है। कोरोना काल के दौरान फीसों को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

हमें स्कूल के द्वारा हर बार हमें टाल दिया जाता है। अभिभावकों का कहना है कि हम कोरोना काल के समय में स्कूल की ट्यूशन फीस पहले ही दे चुके है। इसी मामले के तहत अब उनके बच्चों के रिजल्ट स्कूल द्वारा रोक दिए गए है। इस मामले को लेकर कई बार स्कूल से बातचीत की जा चुकी है। अभिवावकों का आरोप है कि पिछले 9 माह से स्कूल में बात की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

वहीं सुखविंदर सिंह ने बताया कि अभिवावकों के साथ 4 मार्च को मीटिंग थी, लेकिन स्कूल प्रशासन नहीं पहुंचा। इस मामले को लेकर एडीसीपी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बच्चों का रिजल्ट नहीं रोका जाएगा। जिसके बाद आज वह प्रदर्शन करने को मजबूर हुए है। अभिवावकों का आरोप है कि वह 4 मार्च को रिजल्ट लेने के लिए स्कूल में गए तो स्कूल ने रिजल्ट देने से साफ मना कर दिया। अभिवावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशानस ने वहां पर भारी पुलिस तैनात कर दी। जिसके तहत स्कूल के खिलाफ वह आज प्रदर्शन कर रहे है और एडीसीपी से मामले की जांच की मांग कर रहे है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -