जालंधर, ENS: हिट एंड रन केस को लेकर एक बार फिर से ट्रांसपोर्ट यूनियन ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं ट्रांसपोर्ट यूनियर ने प्रधान हैप्पी संधू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा आज प्रधानगी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हर कोई सरकार इस मामले को लेकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करती है। अकाली-भाजपा भी यह कर चुकी है। वहीं आज हैप्पी संधू ने कहा कि हिट एंड रन केस को लेकर बीते दिन वीडियो जारी कर मोर्चा खोलने का कहा था। इस दौरान पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं आज उन्होंने कहाकि वह प्रधानगी से इस्तीफा देकर इस मुहिम को आगे ले जाना चाहते है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानगी को लेकर चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि लोग किसी सियासी पार्टी के नेता को प्रधान ना चुने। हैप्पी ने कहा कि कई लोग कहते थे कि उनके 2 पैट्रोल पंप है। हैप्पी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मेरे पास ऐसा कोई पैट्रोल पंप नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को भी फोन किया और कहने लगे कि आपके पिता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने फोन कर कहा कि आप हिट एंड रन केस को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखे वह आपके साथ है। हैप्पी ने कहा कि वह प्रधानगी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह चुनाव देश भगत यादगार हाल में 12 जनवरी को करवाए जाएंगे।