Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, देखें...

जालंधरः तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां खड़ी कार में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वहीं पीड़ित कार सवार ने कहा कि उक्त युवक 20 दिन पहले भी उनकी गली में आया था। उस दौरान उसने गेट में बाइक मार दी थी। उस घटना के दौरान गनीमत रही कि बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई। पीड़ित ने युवक पर नशा करने के आरोप लगाए। पीड़ित ने कहाकि उस समय भी युवक ने नशा किया था। उसके बाद देर रात फिर वह उनकी गली में आया और उसकी खड़ी कार में टक्कर मार दी।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

पीड़ित ने घटना की सूचना पीसीआर टीम को दी। वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम के एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की उन्हें सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने युवक को काबू कर लिया और वह उसे थाने लेकर जा रहे है। वहीं दूसरी ओर बाइक सवार नीतिन चोपड़ा निवासी जैना नगर के युवक ने बताया कि अगर किसी को लगता है कि उसने नशा किया है। वह उसका मेडिकल करवाकर देख सकते है। युवक ने कहा कि गलती से उसका बाइक फिसल गया था और वह खड़ी गाड़ी से टकरा गया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -