जालंधर (ens) : भगवान वाल्मीकि चौक के नजदीक पैदल जा रहे राहगीर से सरेआम स्नेचरों द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया हैं। बता दे कि घटना से कुछ ही दुरी पर पुलिस का नाका दिन रात लगा रहता है। जिसके बावजूद बेख़ौफ़ स्नेचरों ने छीना झपटी कर दी।
पीड़ित जगन्नाथ ने बताया कि वह जम्मू का रहने वाला है। वह चौक पर ढाबे मे खाना खाने आए थे। खाना खा कर जब वह बाहर आए, तो बाइक पीछे से आए छोटी उम्र के स्नेचरों ने ऊपर की जेब मे पड़ा फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित का भाई पटेल अस्पताल मे भर्ती है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।