जालंधर/वरुण: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल कमिश्नर के आदेशों पर डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा और उनकी टीम के एसीपी परमजीत सिंह अगुवाई में अशोक कुमार शर्मा इंचार्ज सीआईए स्टाफ़ की टीम ने एक नशा तस्कर को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते डीसीपी तेजा ने बताया कि माता रानी चौक पर नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान बबरीक चौक की ओर से काले रंग की बाइक पीबी 38 डी 2702 हीरो एचएफ डिलक्स पर सवार युवक को शक के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली। तालाशी दौरान युवक से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आऱोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ पड्डा पुत्र तलविंदर सिंह निवासी खडूर साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 18 तिथि 16-2-2023 अ/द 26-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 10 मामले दर्ज है।
