जालंधर/वरुण : कमिश्नरेट पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरि सिंह पुत्र साधु राम वासी गांव दलोसा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरणजीत सिंह तेजा , एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की अगवाई में ए.एन.सी के प्रभारी इंदरजीत सिंह और उनकी टीम गश्त के दौरान लडोवली रोड से जंडूसिंघा की ओर जा रहे थी। जब टीम जन्नत एवेन्यू पहुंची तो उक्त आरोपी आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस जब आरोपी की तलाशी ली तो 2 किलो चरस बरामद हुई। आरोपी के ऊपर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
जालंधर: 2 किलो चरस सहित तस्कर गिरफ्तार
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -