जालंधरः बस्ती गुजा मेन बाजार करियाना कारोबारी की हमलावरों ने सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले तीनों हमलावार वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आज सुबह तीन हथियारबंद युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में किराना कारोबारी की मौत हो गई। करियाना कारोबारी की पहचान परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। बस्ती गुजा मेन बाजार में बिल्ला करियाणा स्टोर है बताया जा रहा है कि करियाणा कारोबारी बिल्ला रोज सुबह 6:00 बजे दुकान खोलता है। आज सुबह लगभग 6:30 बजे दुकान पर मौजूद था कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसे चाकूओ से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस घटना दौरान बिल्ले की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं इस मामले को लेकर मार्किट के दुकानदारों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद करके प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी देते हुए मार्किट के प्रधान राजू मदान और बस्ती गुजा मंदिर के वाइस प्रेजिडेंट सतपाल सहित दुकानदार रमन उप्पल, रमनदीप सिंह, विमल आदि ने कहा कि यहां आए दिन नशेड़ी लोग वारदातों को अंजाम दे रहे है। लेकिन प्रशासन द्वारा सख्ती से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। यही कारण है कि आज सुबह बेखौफ नशेड़ी व्यक्तियों ने दुकानदार बिल्ले की चाकू मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि मृतक बिल्ला के संस्कार के बाद ही दुकाने खोली जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि शहर में दिन दहाड़े दुकानदार का कत्ल हो गया लेकिन कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता उनके पास इस घटना संबंधी नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि दुकानदार बिल्ला को मारने वाले युवक नशेड़ी थे। परिजनों ने बताया कि उक्त आरोपियों 2500 रुपए की मांग की थी। जिस दौरान दुकानदार ने कहा था कि मैंने अभी दुकान खोली है आपको पैसे कहां से दे दूं। इस दौरान हमलावारों ने बिल्ले पर हमला कर दिया। दुकानदार की आवाज सुनकर परिजन तुरंत भागकर नीचे आए। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
