Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः इंसानियत शर्मसार! सौतेले पिता ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार,...

जालंधरः इंसानियत शर्मसार! सौतेले पिता ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा इलाके में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां सौतेले पिता ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया। दरअसल, पीड़ित नाबालिग की माता ने आरोप लगाया है कि जिस व्यक्ति से उसने दूसरी शादी की है वह पहले पति से पैदा उसकी नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर कई दिनों से हवस का शिकार बना रहा था। 

जब अति हो गई तो उसकी नाबालिग लड़की ने सौतेले बाप की करतूत के बारे में अपनी मां को बताया। लड़की मां ने इस संबंध में पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। थाना 5 के प्रभारी और जतिंदर कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पीड़िता नाबालिग को अपने साथ जांच के लिए ले गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत उन्हें मिली है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच भी जा रही है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।  नाबालिग ने कहा कि उसका सौतेला बाप उसे पहले डराता धमकाता था और फिर दुष्कर्म करता था। वह धमकी देता था कि यदि उसकी घिनौनी करतूत के बारे में किसी को बताया तो वह उसे तो जान से मारेगा ही साथ ही उसकी मां और बहन का भी मर्डर कर देगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -