HomePunjabAmritsarजालंधरः नॉर्थ से आप पार्टी के नेता पर लगे गंभीर आरोप, देखें...

जालंधरः नॉर्थ से आप पार्टी के नेता पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नॉर्थ से आप पार्टी के नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आप नेता हल्का नार्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। ज़ख्मी हालात में सिविल अस्पताल पहुंचे डाक्टर बीआर अंबेडकर एनजीओ के सदस्यों ने बताया कि उनकी संस्था का 17 तारीख को फगवाड़ा में रक्तदान कैंप था। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ मीटिंग करके जालंधर से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान जब वह दकोहा फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही गाड़ी लगातार हूटर बजा रही थी। जिसे निकालने के लिए उसने जगह दे दी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि आगे जाकर उसे गाड़ी से उतरे दिनेश दल्ल बेटे ने अपने साथियों सहित उसके साथ गाली-गालौज करनी शुरू कर दी। 

जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। पीड़ित आरोप लगाते हुए कहा कि अपने साथियों के साथ बाद में दिनेश ढल्ल आए। इस दौरान दिनेश ढल्ल और उसकी सिक्योरिटी उसे अपनी गाड़ी में डालकर ले गए और उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने कहा कि जब वह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए अपने साथियों के साथ पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया। जिसके बाद एनजीओ के सदस्यों ने सिविल अस्पताल के बाहर पुलिस प्रशासन, सरकार और डॉक्टरों के खिलाफ ख़ूब नारेबाज़ी की और पीड़ित को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -