जालंधर/वरुणः महानगर के जीटीबी नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, शमशान घाट रोड पर स्विफ्ट कार और बुलेट की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों में पहले काफी बहसबाजी हुई, फिर दोनों पक्ष हाथापाई करने लगे। वहीं बुलेट सवार युवकों का आरोप है कि उन्होंने कार सवार युवक को गाड़ी ध्यान से चलाने को कहा तो कार कार चालक ने गलियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने कार से बेसबैट निकालकर उनको मारना चाहा। जिसे दोनों बुलेट सवार युवकों ने पकड़ लिया और उसकी कार के शीशे तोड़ दिए।
युवकों का आरोप है कि कार सवार युवक से बचाव करने के दौरान उन्होंने उससे बेसबैट छीना था। वीडियों में बुलेट सवार युवक बता रहे है कि उन्होंने ही उनकी कार का शीशा तोड़ा है। युवकों का कहना है कि कार सवार ने हमारी बुलेट को नुकसान पहुंचाया है। वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार युवक फोन पर बात कर ड्राइव कर रहा था। इस दौरान उसकी टक्कर बुलेट सवार युवकों के साथ हो गई। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई। वहीं मामले की सूचना डिवीज़न नंबर 6 की पुलिस को दी दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
