वहीं दूसरी Train से पकड़ा 28 हज़ार 700 का नकली Gold
जालंधरः हरियाणा और जम्मू राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे परिसर व आपपीएफ द्वारा गठित टीम ने गाड़ी संख्या 12380 में 1 सोना तस्कर के पास से लगभग 2.905 किलोग्राम गोल्ड ज्वेलरी और नकद बरामद की है जिसमें पकड़े गए सोने की अनुमानित कीमत ₹ 1,30,92,993/- बताई जा रही है। कुल बरामद गोल्ड व नकदी की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 1,31,05,493/- बताई जा रही है। रेलवे विभाग द्वारा बनाई गई आरपीएफ टास्क फोर्स ने मुस्तैदी दिखाते हुए असली और नकली सोना के साथ दो लोगो को पकड़ कर रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। वही 28 हज़ार 700 रुपए की कीमल का नकली सोना भी बरामद किया है। इन दोनों आरोपियों को अलग-अलग ट्रेन से पकड़ा गया है।
पंजाब के जालंधर की कैंट रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने के प्रभारी रविंद्र सिंह किन्हा बताया की आगामी हरियाणा और जम्मू में होने वाले चुनाव को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स रेल गाड़ियों पर निगाहें जमाए हुए हैं ।आरपीएफ की टास्क फोर्स गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि आरपीएफ फोर्स ने दो अलग-अलग ट्रेनों से एक नकली और एक असली सोना बरामद किया है और पकड़े गए दोनों ही लोगों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति से सोना बरामद कर इनकम टैक्स और शेयर टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति अमृतसर का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि आगे जांच की जा रही है कि यह व्यक्ति अकेला ही काम करता था या फिर एक बड़े स्केल पर इसके साथ कई और लोग भी हैं।
वही रविंद्र सिंह किन्हा ने बताया कि गाड़ी संख्या 12357 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस में लुधियाना और जालंधर के बीच में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से नकली सोना पकड़ा गया है, इस सोने की कीमत 28700 है और पकड़े गए व्यक्ति पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नकली सोना लेकर आने वाला व्यक्ति खुद असली सोने को बनाने का कारीगर है और वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। फिलहाल अभी जांच में आरपीएफ टास्क फोर्स पता करवाने में लगी है कि व्यक्ति नकली सोना लेकर कहां से आया था और कहां लेकर जाना है।
