Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः पंजाबी सिंगर के नाम से हो रही ठगी को लेकर रोशन...

जालंधरः पंजाबी सिंगर के नाम से हो रही ठगी को लेकर रोशन प्रिंस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर रोशन प्रिस का राधे राधे भजन का टिजर आज आ गया है। जहां रोशन प्रिंस ने इस टिजर को लेकर सभी लोगों का धन्यावाद किया, वहीं उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ऑफिस से एक मैसेज आया है। जिसमें रोशन प्रिंस ने कहा कि हाल ही में फेर मामला गड़बड़ गड़बड़ है को लेकर एक सौरव नामक लड़का जालंधर का रहने वाला है। जिसका नंबर भी जारी कर दिया जाएगा। वह भोले-भाले लोगों को सोशल मीडिया पर यह कह रहा है कि हमारी इस फिल्म की कास्टिंग चल रही है और उसमें लोगों को फंसा रहा है।

रोशन प्रिंस ने कहा कि वह लोगों पैसे भी ठग सकता है, उन्होंने कहा मुझे नहीं पता वह आगे क्या चाहता है। इस दौरान रोशन प्रिंस ने अपने प्रशंसकों और आम जनता से इस मामले को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। इस दौरान रोशन प्रिंस ने बताया कि उनकी कोई इस नाम से फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक डेढ़ साल तक भी उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। रोशन प्रिंस ने कहा कि उनकी 8 से 10 फिल्में बनी हुई है जो कि रिलीज होनी बाकी है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी किसी भी फिल्म कोई कास्टिंग नहीं चल रही और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो रही है। इस दौरान रोशन प्रिंस ने कहा उक्त व्यक्ति ने उनके नाम की फेक कोई आईडी भी बनाई हुई है। इस दौरान लोगों से अपील करते हुए रोशन प्रिंस ने कहा कि अगर आपकों भी कोई इस तरह का मैसेज आता है या जाल में फंसाकर या कोई मीठी बाते करके उनसे पैसों की ठगी मारता है। तो ऐसे में आप लोग हमारे ऑफिशियल नंबर पर जरूर फोन करके पूछताछ कर सकते है। इस दौरान उन्होंने अपने ऑफिस के लड़के राजिंदर का नंबर 7043855555 भी जारी किया है, जहां पर लोग पूछताछ कर सकते है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -