जालंधर, ENS : नगर निगम चुनावों का बिगुल बज गया है। वहीं निगम के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आज निगम दफ्तर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा 4 सीनियर अफसरों के दफ्तरों के कमरों को ताले लगे मिले हैं। इस दौरान कर्मियों का कहना है कि अफसरों द्वारा उन्हें लगातार लारे लगाए जा रहे हैं। इसके चलते परेशान निगम के सफाई कर्मचारियों और दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा अफसरों के कमरों में ताले लगा दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अपने ही वादों मुंह फेर रही है और आशवासन देने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही। इसके चलते उन्हें ये कदम उठाना पड़ रहा है। इससे पहले निगम कर्मियों ने कूड़े की गाड़ियां खड़ी कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन से अपनी मांगों को लेकर कुछ दिन पहले ही बात की थी। लेकिन इसके बावजूद कोई हल नहीं निकला। जिसके कारण परेशान चल रहे कर्मियों द्वारा यह कदम उठाया गया।
जालंधरः निगम दफ्तर में सीनियर अफसरों के कमरों पर लगे ताले
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -