जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में लूट की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ दिनों में लगातार हो रही लूट की वारदातों से अब लोग भी परेशान होने लगे है। ऐसा ही एक मामला बस्ती बावा खेल से सामने आया है। जहां न्यू दशमेश नगर का निवासी नया गीजर लेकर देर रात घर लौट रहा था। जिसे लुटेरो ने निशाना बना लिया। पीड़ित निवासी न्यू दशमेश नगर के दीपक ने बताया कि वह देर रात नया गीजर लेकर घर जा रहा था कि बस्ती बावा खेल के पास स्पेलंडर बाइक पर 3 लुटेरे आए और उसे रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार लुटेरे ने तेजधार हथियार निकाल लिए और उसे कहने लगे कि जो कुछ भी उसके पास है वह जल्द निकाल दें। दीपक ने कहा कि वह लुटेरो के पास तेजधार हथियार देखकर घबरा गया और जेब में उसके पास 10 हजार रुपए थे। लुटेरे 10 हजार रुपए, मोबाइल और नया गीजर लेकर फरार हो गए। पीड़ित दीपक ने घटना संबंधी शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है।