Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः जुआरियों पर लुटेरों ने हमला कर चलाई गोलियां, देखें CCTV

जालंधरः जुआरियों पर लुटेरों ने हमला कर चलाई गोलियां, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। अब तो लुटेरे जुआ खेल रहे जुआरियों को भी निशाना बनाने लगे है। ऐसा ही एक मामला पटेल चौक के निकट स्थित साईं दास स्कूल की बैक साइड पर लगती गली से सामने आया है। जहां नकाबपोश लुटेरों ने हथियार के बल पर स्कूल की बैक साइड पर जुआ खेलते जुआरियों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने जुआरियों का पीछा करने के दौरान हवा में फायर भी किया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, बीती रात पटेल चौक के साथ लगते साईं दास सीनीयर सैकेंडरी स्कूल की बैक साइड पर गली में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे।

इसी दौरान दोपहिया वाहन सवार लुटेरे वहां पहुंच गए। लुटेरों ने मुंह बांधे हुए थे और उनके हाथ में दातर और तेजधार हथियार सीसीटीवी फुटेज मे देखे गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक लुटेरों ने जुआरियों को लूटा और भगाने के लिए फायर भी किया। सीसीटीवी फुटेज में फायर की आवाज भी सुनी जा रही है। जिसमें लुटेरों को साफ देखा जा रहा है। जुआरियों से क्या लूटा गया फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बड़ी बात ये है कि पुलिस के पास भी इस वारदात की सूचना नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -