Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar: दोमोरिया पुल के पास Gun Point पर वारदात को अंजाम देकर...

Jalandhar: दोमोरिया पुल के पास Gun Point पर वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास देर रात लुटेरे युवक को पिस्टल दिखा कर मोबाइल व पर्स लूट कर फरार हो गए। लूट की शिकायत थाना-3 की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित तजिंदर सिंह ने पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि वह रात को रोजाना की तरह 1.30 बजे के करीब काम से फ्री हो कर घर जा रहा था।

जब वह दमोरिया पुल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार आए तीन युवकों में से एक ने उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़ित ने उनका सामना कर अपना हाथ छुड़वाया और बाइक पीछे कर भागने लगे। तो लुटेरों ने पिस्टल के बट्ट से वार कर उसका मोबाइल, किट बैग जिसमें उसका पर्स, आरसी, आधार कार्ड, लाइसेंस, 800 रुपए कैश लूट लिए और फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही थाना-3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसआई मंगत राम ने बताया कि आरोपियों को ढूंढने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -