Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः लुटेरों ने युवक के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर नकदी और...

जालंधरः लुटेरों ने युवक के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर नकदी और दस्तावेज लेकर हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: काजी मंडी के पास लुटेरों ने मजदूर पर हमला कर दिया। घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। लम्मा पिंड के पास की कॉलोनी के रहने वाले मोनू के परिवार ने बताया कि मोनू मजदूरी कर किसी तरह अपने घर चलाता है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह मजदूरी करके घर जा रहा था कि 7 लुटेरों ने उसके साथ पहले मारपीट की और उसकी पूरे हफ्ते की मजदूरी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावारों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर कई बार हमला किया।

जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दे दी गई है। परिवार ने कहा कि मोनू के पिता की मौत हो चुकी है। देर रात मोनू अपने काम से घर लौट रहा था। जब वह काजी मंडी के पास पहुंचा तो 7 अज्ञात लुटेरों ने हथियारों के बल पर मोनू को रोक लिया और मारपीट करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी पीड़ित मोनू से करीब 5 हजार रुपए मजदूरी और उसके दस्तावेज लूट ले गए। वहीं, मोनू के परिवार ने कहा कि उसे यूरेन पास करने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि आरोपियों ने कई बार उसके प्राइवेट पार्ट पर वार किया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -