Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः लुटेरों ने तेजधार हथियार से भाई-बहन पर किया हमला, गहने व...

जालंधरः लुटेरों ने तेजधार हथियार से भाई-बहन पर किया हमला, गहने व अन्य समान लेकर हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS:  खुरला किंगरा में बाइक पर घर जा रहे भाई-बहन पर 7 से 8 लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक अजय बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लुटेरे लड़की के  कानों से सोने की बालियां, पर्स और मोबाइल छीन कर ले गए। लूट का शिकार हुए भाई-बहन के परिजनों ने बताया कि लुटेरे कोई बाहर से नहीं आए थे बल्कि साथ ही लगते गांव के रहने वाले हैं।

इनमें से एक की पहचान हो गई है जो खुरला किंगरा में ही काम करने के लिए आता है। घायल अजय के भाई ने बताया कि लुटेरों ने तेजधार हथियारों से अजय के सिर और मुंह पर वार किए हैं, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। लड़की ने बताया बाइकों पर आए लुटेरे नशे में धुत थे। काफी देर से वे उनकी बाइक का पीछा कर रहे थे।

सिल्वर हाईट्स के पास उनकी बाइक आगे आकर उन्होंने उसके भाई अजय को पीटा फिर तेजधार हथियार से हमला किया। उनमें से एक युवक शुभम है, जो गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -