Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः दिन दहाड़े पॉश इलाके से पिस्तौल के बल पर कार छीनकर...

जालंधरः दिन दहाड़े पॉश इलाके से पिस्तौल के बल पर कार छीनकर लुटेरे हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगाातर बढ़ता जा रहा है। वहीं आज शहर के पॉश इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मॉडल टाउन इलाक़े में दिन दहाड़े लुटेरे व्यक्ति स्विफ़्ट कार छीन कर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन इलाके में स्विफ़्ट कार सवार युवक से पिस्तौल के बल पर कार छीनकर फरार हो गए।

कार सवार पीड़ित की पहचान लक्ष्य निवासी जीटीबी नगर के रूप में हुई है। लक्ष्य ने बताया कि वह मॉडल टाउन गुरुद्वारे के पास फोटोस्टेट करवाने के लिए रुका था। तभी पैदल आए 3 युवक उसकी गाड़ी के पास आए और उसकी कनपट्टी पर पिस्तौल लगाकर कार लूटकर फरार हो गए। 

जिसके बाद उक्त लुटेरों ने युवक गोली मारने की धमकी दी। इस घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौक़े पर पहुंचे। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -