जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक,कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, शीतल अंगुराल, अमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के साथ आज जालंधर के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए लाल चंद कटारूचक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 1 साल में जो काम किया है उससे लोग बहुत खुश हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार लोग आप को वोट डालकर भारी बहुमत से जताएंगे।
हाल ही में पंजाब पुलिस को इनपुट मिला है कि लखबीर सिंह लंडा अपने साथियों को छुड़वा सकता है। वहीं लखबीर सिंह लंडा को लेकर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब के लोगों को पंजाब के मुख्यमंत्री पर भरोसा है और किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत दी जाएगी। इससे पहले भी हम बड़े-बड़े मगरमच्छों को जेलों में डाल चुके हैं, जो पंजाब को बर्बादी की तरफ ले जाना चाहते थे। वहीं सुशील रिंकू का रोड शो जब वेस्ट हलके से निकाला जा रहा था तो इस दौरान उनके समर्थक को पीए और सुरक्षा कर्मियों द्वारा गाड़ी से उतार दिया गया। जिसके बाद उक्त समर्थक में काफी रोष पाया गया। जिसे शांत करने के लिए पू्र्व पार्षद टीटू ने अपने गले से सिरोपा निकालकर उक्त समर्थक के गले में डालकर मौके पर स्थिति को संभाला।

