- Advertisement -
Punjab Government Advertisement
HomePunjabAmritsarजालंधरः घर में आग लगने के मामलें में हुआ खुलासा, पुलिस का...

जालंधरः घर में आग लगने के मामलें में हुआ खुलासा, पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

ईलाज दौरान दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः आप विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर, ENS: अवतार नगर की गली नंबर 12 में एक घर में आग लगने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में जहां पड़ोसी महिला राज ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी हरदेव और आप विधायक रमन अरोड़ा ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि फ्रिज की गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हुआ था। जिसके कारण फ्रिज गैस लीक होने से परिजनों का दम घुट गया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर आप विधायक रमन अरोड़ा घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई।

Himachal Pradesh

आप विधायक ने कहा कि आज सुबह उन्हें पता चला है कि फ्रिज की गैस लीक होने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं महिला द्वारा सिविल अस्पताल के कर्मियों द्वारा व्हील चीयर और स्ट्रेचर ना देने के आरोप और महिला डॉक्टर द्वारा समय पर ईलाज ना करने के आरोप को लेकर आप विधायक ने कहा कि अगर जांच में जिस किसी भी डॉक्टर की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस घटना में 5 लोगों की देर रात ही मौत हो गई। जबकि छठे व्यक्ति की आज सुबह मौत हो गई। आप विधायक ने बताया कि कुछ देर में मृतकों का संस्कार किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page