HomePunjabAmritsarजालंधरः नाबालिग से गैंगरेप मामले में हुआ खुलासा

जालंधरः नाबालिग से गैंगरेप मामले में हुआ खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में कुछ दिन पहले नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों को काबू कर सुधार घर में भेज दिया था। वहीं इस मामले में नया खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में 2 नहीं 3 लोग शामिल थे। जिनमें से 2 ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था और तीसरे ने वीडियों बनाया था। इस मामले में पुलिस ने अब तीसरे आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने तीसरे आरोपी के नाम की जानकारी नहीं दी है। 

हालांकि इस मामले को लेकर काबू किए आरोपियों से पूछताछ में वह वीडियो बनाने वाले शख्स का नहीं बता रहे है। उनका कहना है कि उन्हें भी नहीं पता है कि वीडियो किसने बनाया है। वहीं पीड़ित युवती के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा था कि आरोपियों ने उक्त वारदात को थाना-1 के एरिया में पड़ते राम जानकी नगर में अंजाम दिया था। पिता ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी घर से बुआ के घर पर खाना देने के लिए गई थी। जब वह खाना देकर वापस लौट रही थी तो रास्ते में दोनों नाबालिगों ने उससे छेड़छाड़ की। बेटी ने विरोध किया तो वह उसे घसीटकर एक घर की दूसरी मंजिल पर ले गए। जहां दोनों ने युवकों ने बारी-बारी बेटी से रेप किया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

इसे लेकर थाना-1 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के तुरंत उक्त नाबालिगों के खिलाफ IPC की धारा 376-D, पॉक्सो एक्ट और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के कुछ देर बाद ही दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। एसएचओ ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि उक्त वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा बनाया गया था। जिसके बारे में ना तो पीड़िता को पता है और ना ही इस बारे में आरोपियों को कुछ पता है। इसलिए पुलिस इसे लेकर टेक्निकल एंगल पर जांच कर रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -