Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः सूर्य एंक्लेव और इंद्रापुरम फ्लैट के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ...

जालंधरः सूर्य एंक्लेव और इंद्रापुरम फ्लैट के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें Live 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सूर्य एंक्लेव और इंद्रापुरम फ्लैट के लोगों द्वारा स्काईलार्क होटल के पास प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, दोनों सोसायटी के लोगों की मांग है कि या तो उन्हें फ्लैट के पास डिवेल्पमेंट करवाई जाए या फिर उनके पैसे वापिस किए जाए। इस मामले को लेकर सूर्य एंक्लेव सोसायटी और मास्टर गुरवता सिंह इंद्रापुरम वेल्फेयर सोसायटी के लोगों का कहना हैकि उन्हें फ्लैट में पानी की काफी किल्लत आ रही है। वहीं उनके फ्लैट के पास डिवेल्पमेंट ना होने कारण अब उनके फ्लैटों पर लोगों ने कब्जा कर रहा है। दोनों सोसायटी के लोगों ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिससे परेशान होकर आज वह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए है।

वहीं दूसरी ओर सूर्य एंक्लेव सोसायटी के लोगों का कहना है कि फ्लैट की स्कीम का ऐलान 2011 में हो गया था। जिसके बाद उन्होंने फ्लैट के सारे पैसे भी दे दिए थे। लेकिन फ्लैट के आस-पास अभी तक कोई डिवेल्पमेंट नहीं हो रही। इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। जिसके बाद कोर्ट द्वारा 8 महीने पहले इस मामले को लेकर आर्डर जारी कर दिए गए है। सोसायटी के लोगों ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले में कहा गया है कि अगर प्रशासन द्वारा डिवेल्वमेंट नहीं करवाई जा रही है तो वह लोगों को उनके पैसे वापिस करें नहीं या फिर वहां पर डिवेल्पमेंट करवा कर दें। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा ना तो वहां पर डिवेल्वमेंट करवाई जा रही है और ना ही उनके पैसे वापिस कर रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page