जालंधर (ENS) : महानगर के एक इलाके मे नशे के खिलाफ लोगो मे रोष व्याप्त है। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर मे माता गुजरी स्कूल के निकट लोगो ने इकट्ठा होकर प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके इलाके मे नशेड़ी युवक सरेआम नशे का कारोबार कर रहे है।
मोहल्ले की महिलाओ ने बताया कि मनी नाम का लड़का ग्राहकों को सड़को पर चिटा बेच रहा है। जिसकी उनके द्वारा वीडियो भी बनाई गई है। कई बार इलाके के लोगो द्वारा नशेड़ियों को भगाया भी गया है। जिसके बावजूद नशे के सौदागर बाज नहीं आ रहे है। लोग नशेड़ियों से बहुत परेशान है।
