जालंधर, (वरुण/हर्ष): अगर आप भी सविधान चौंक की ओर जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, कूल रोड पर 5 जनवरी से पेयजल लाइन बिछाने के लिए निर्माण एजेंसी ने जेसीबी से खुदाई का काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य करीब 3 माह तक चलेगा। ऐसे में एक लेन में वाहनों का ट्रैफिक होने से मेन रोड़ पर भारी जाम लगा रहेगा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसमें कूल रोड से अर्बन एस्टेट फेस-1 और फेस-2 को जाने वाले दोनों रास्ते प्रभावित होंगे। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार इस निर्माण दौरान करीब 2.5 किमी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
जिसके लिए सबसे पहले करीब 200 मीटर की खुदाई होगी। इस मामले को लेकर सीवर बोर्ड के एसडीओ पदमदीप सिंह का कहना है कि कूल रोड पर आज से खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन नगर निगम के पास सीवर लाइन व भूमिगत केबल का नक्शा ना होने पर खदाई का काम 3 से 5 महीने में भी पूरा होना संभव नहीं हो पाएगा। दूसरी ओर सीवर लाइन का खराब होना निर्माण एजेंसी के लिए बड़ी परेशानी का विषय बना हुआ है।