.
Amritsarजालंधरः एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाले दो दबोचे, 21 कार्ड बरामद

जालंधरः एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाले दो दबोचे, 21 कार्ड बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 21 एटीएम कार्ड और 6950 रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान राजकुमार उर्फ राज निवासी न्यू उपकार नगर और कमले आलम उर्फ नानाकी निवासी लंबा पिंड के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल की प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान मक़सूदा चौक के पास मौजूद थी। जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बुजुर्गों और बोले वाले लोगों की मदद करने के बहाने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के राजकुमार और कमले आलम सब्ज़ी मंडी के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम में किसी व्यक्ति को अपना निशाना बनाने की  फ़िराक में है, जिसकी सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम सहित एचडीएफसी बैंक एटीएम पहुंच कर दोनों आरोपियों को दबोच कर, जब उसकी तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से अलग अलग बैंकों के 21 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस आरोपितों के खिलाफ आईपीसी धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एंटी नार्कोटिक्स टीम आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि ये पता है कियह गिरोह इससे पहले कहा कहा वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...