लुटेरों के साथ महिला भी थी शामिल
जालंधर, ENS: अंबेडकर चौंक के पास दिन-दहाड़े एक्टिवा सवार लुटेरों ने निजी अस्पताल के बाहर गाड़ी के पास खड़े युवकों को निशाना बनाया। इस दौरान एक्टिवा पर सवार होकर आए लुटेरों ने वहां पर खड़े एक युवक के गले से चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। जिसके बाद स्नेचरों ने दूसरे युवक को घेर कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान उक्त युवक स्नेचरों से भिड़ गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया अंबेडकर चौक पर लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे।
इस दौरान थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने मामले की जांच की तो पता चला कि देसी कट्टा नहीं बल्कि एयर गन थी। उन्होंने बताया कि उक्त लुटेरों के साथ महिला भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि जब अस्पताल के बाहर लूट की वारदात के दौरान पीड़ित और उसका साथी भिड़ गया। जिसके बाद वहां पर 4 से 5 लोगों को देख लुटेरे वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान युवकों ने उन पर पत्थर मारा। जिसके बाद उनके हाथ में पकड़ी हुई पिस्टल वहां पर गिर गई। पीड़ितों ने बताया कि उनके घर अंखड पाठ रखा हुआ था और वह वहां पर सामान लेने आए हुए थे।
