जालंधरः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, ENS: भोगपुर के गांव सुदाना में वीरवार शाम हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने हत्यारोपी यश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार बरामद कर लिया है।

इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक सलोनी की मां ने बताया था कि यश निवासी आदमपुर उसकी लड़की को फ्रेंडशिप करने के लिए कह रहा था। सलोनी के मना कर दिया। बीते दिन वह दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली तो यश उसे जबरदस्ती खेतों में गया, जाहां उसने तेज़धार हथियार से उसकी बेटी का कत्ल कर दिया।

कत्ल के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है।