जालंधर/वरुणः थाना रामामंडी और थाना 6 की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर तस्कर सोनू टैंकर के कारिंदे सिंह के घर रेड की। पुलिस का कहना है कि उसके घर की तालाशी ली जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बता देंकि बीते दिन शराब सहित तस्कर सोनू टैंकर और उसके कारिंदे त्रिलोक सिंह को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से 328 चंडीगढ़ मार्का और 15 पेटी पंजाब मार्का अवैध शराब सहित गाड़ी बरामद की थी।
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वीफ्ट गाड़ी नंबर पीबी08 बीजेड 5995 में सवार होकर उक्त आरोपी अवैध शराब की तस्करी करने गुरु रविदास चौक की ओर से मॉडल टाउन जा रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी धारा के तहत 420 और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं आज पुलिस ने सोनू टैंकर के कारिंद त्रिलोक सिंह के घर पर रेड की है।
